Tuesday, October 20th, 2026

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से होगा शुरू, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली
संसद का दूसरा बजट सत्र पूरे एक महीने चलने वाला है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से यानी सोमवार (08 मार्च) से शुरू होने वाला है। इस सत्र का समापन आठ अप्रैल 2021 को होगा। दूसरे बजट सत्र में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पूरा फोकस वित्त विधेयक और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान की अनेक अनुपूरक मांगों को पारित कराने पर होगा। इसके अलावा भी इस बजट सत्र में सरकार कई विधेयकों को भी पारित कराने की तैयारी में है। इधर कांग्रेस इस बजट सत्र में स्थगन प्रस्ताव ला सकती है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेता लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकती है। संसद के दूसरे बजट सत्र में इन विधेयकों को पास कराने के लिए सरकार ने सूचीबद्ध किया है। जो हैं... पेंशन निधि नियामक, विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक,विकास बैंक विधेयक,आधिकारिक डिजिटल मुद्रा नियमन विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विद्युत (संशोधन) विधेयक और क्रिप्टो करेंसी शामिल है।संसद के दूसरे बजट सत्र में सरकार विपक्ष को घेरने की तैयारी में है।

 बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार (07 मार्च) को पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की है। इस वर्चुअल बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने बजट सत्र के दूसरे चरण में उठाए जाने वाले मुद्दों पर बात की है। इस बैठक में जी-23 के आनंद शर्मा और मनीष तिवारी राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। बैठक में अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, जयराम रमेश और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी शामिल थे। कांग्रेस सरकार को किसान आंदोलन, पेट्रोल और डीजल सहित रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर घरने की कोशिश करेगी।

 

#बजट सत्र का दूसरा चरण

Source : Agency

पाठको की राय